आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर, गुरदासपुर और फतेहगढ़ साहिब के उम्मीदवारों का ऐलान

संगरूर, 24 मार्च - (धीरज पशोरिया) - आज संगरूर में आम आदमी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव के लिए जालंधर (आरक्षित) से जस्टिस जोरां सिंह (सेवामुक्त), फतेहगढ़ साहिब (आरक्षित) से बलजिन्दर सिंह चौंदा और गुरदासपुर से पीटर मसीह चीदा पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार होंगे।