पंजाब का राजनीतिक अखाड़ा इस बार 2014 से अलग

लुधियाना, 24 मार्च (पुनीत बावा): लोकसभा चुनाव 2019 में राजनीतिक अखाड़ा 2014 से अलग लग रहा है, 2014 में अकाली-भाजपा गठबंधन, आप एवं कांग्रेस के बीच तिकोना मुकाबला हुआ था परन्तु 2019 में 4 या 5 कोना मुकाबला होने के आसार बन रहे हैं परन्तु एक या 2 सीटों को छोड़कर शेष सीटों पर मुख्य मुकाबला अकाली-भाजपा गठबंधन एवं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के बीच होने की आशा है। भाजपा में पहली बार बने पंजाब डैमोक्रेटिक गठबंधन में शामिल बसपा का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है, जबकि लोक इंसाफ पार्टी का लुधियाना से बाहर आधार नहीं है। आप से अलग हुए सुखपाल सिंह खैहरा की पंजाब एकता पार्टी एवं पटियाला से धर्मवीर गांधी का पार्टी का राजनीतिक भविष्य भी धुंधला दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर आप द्वारा शिरोमणि अकाली दल टकसाली से गठबंधन करने की कोशिशें की जा रही हैं परन्तु उनके कोशिशों को सीटों के विभाजन को लेकर हुए मतभेदों करके पूरा होने के आसार कम ही हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में आप को 4, शिरोमणि अकाली दल को 4, कांग्रेस को 3, भाजपा को 2 सीटें मिली थीं परन्तु गुरदासपुर एवं श्री अमृतसर साहिब के उपचुनाव में कांग्रेस का कब्ज़ा हो गया था। विधानसभा चुनाव 2017 में अकाली दल को 15, भाजपा को 3, आप को 20, लिप को 2 एवं कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। क्षेत्र गुरदासपुर में शिरोमणि अकाली दल एवं भाजपा का एक-एक एवं कांग्रेस के 7 विधायक, क्षेत्र श्री अमृतसर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र बिक्रम सिंह मजीठिया एवं 8 कांग्रेस के विधायक, लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब में 9 कांग्रेस के विधायक, लोकसभा क्षेत्र जालन्धर में शिरोमणि अकाली दल के 3 एवं कांग्रेस के 6 विधायक, लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर में भाजपा एवं आप का एक-एक एवं कांग्रेस के 6 विधायक, शिरोमणि अकाली दल के लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में कांग्रेस के 5, आप के 2 एवं लिप के 2 विधायक, लोकसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब में शिरोमणि अकाली दल एवं आप का 1-1 एवं कांग्रेस के 7 विधायक, लोकसभा क्षेत्र फरीदकोट में आप के 3 एवं कांग्रेस के 6 विधायक, लोकसभा क्षेत्र फिरोज़पुर में शिरोमणि अकाली दल के 2, भाजपा का 1 एवं कांग्रेस के 6 विधायक, लोकसभा क्षेत्र बठिंडा में आप के 5, शिरोमणि अकाली दल के 2 एवं कांग्रेस के 2 विधायक, लोकसभा क्षेत्र संगरूर में शिरोमणि अकाली दल का 1, आप के 5 एवं कांग्रेस के 3 विधायक, लोकसभा क्षेत्र पटियाला में शिरोमणि अकाली दल के 2 एवं कांग्रेस के 7 विधायक हैं।