दि‍ल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुख राम फिर से कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली, 25 मार्च -  पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम ने पोते आश्रय शर्मा सहित फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व केंद्रीय टेलिकॉम मंत्री सुखराम और उनके पोते आश्रय ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। चर्चा है कि सुखराम के पोते आश्रय अपने दादा की लोकसभा सीट रही मंडी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।