मिलिंद देवड़ा मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली, 25 मार्च - अकसर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह मिलिंद देवड़ा को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।