कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के 26 उम्मीदवारों की सूची जारी 

नई दिल्ली, 25 मार्च - लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। कांग्रेस ने इस सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस सूची में सबसे बड़ा नाम संजय निरुपम का है। संजय निरुपम मुबंई नॉर्थ-वेस्ट से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।