प्रियंका के आने से कांग्रेस की डूबती नाव नहीं बचेगी - मजीठिया

फाजिल्का, 25 मार्च - (प्रदीप कुमार) - लोकसभा चुनाव को लेकर आज यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने फाजिल्का जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जलालाबाद, अबोहर, बल्लूआणा में यूथ अकाली दल द्वारा रखी रैलियों को संबोधन किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में न तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और न ही उसकी बहन प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक पतन को रोक पायेंगे।