मक्की 1950 रुपए प्रति क्विंटल से 2300 रुपए, गेहूं 1855 से 1870 रुपए प्रति क्विंटल बिकी

होशियारपुर, 25 मार्च (नरेन्द्र मोहन शर्मा): जिले की मुख्य अनाज मंडी होशियारपुर में सप्ताह के प्रथम दिन मक्की के मुकाबले गेंहू की आवक में अधिक रही। बाहरी राज्यों में मक्की के दाम टूटने का असर यहां भी दिखा जबकि गेंहु के दाम भी दबे रहे। मक्की गुणवत्ता के मुताबिक 1950 रुपए से 2150 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी जबकि आटा क्वालिटी मक्का 2200 से 2250 रुपए प्रति क्विंटल  के आसपास बिका। स्पैशल आटा क्वालिटी मक्की के दाम 2280 से 2300 रुपए तक बोले गए। हालांकि हिमाचल के कांगड़ा क्षेत्र से आने वाली सफेद मक्की की दाम 2150 से लेकर 2175 रुपए तक बोली में बिक गई। गेंहू 1855 से 1870 रुपए प्रति क्विंटल तक बोले गए। सरसों के दाम 3500 से 3650 रुपए प्रति क्ंिवटल के आसपास बताए जाते हैं।