अफीम की खेती करने वाले को पुलिस ने किया काबू 

समाना, 27 मार्च - (साहिब सिंह) - सीआईए समाना (पटियाला) की पुलिस ने अपने खेत में अफीम की खेती करने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहायक थानेदार बेअंत सिंह की ओर से पुलिस पार्टी समेत गांव साधमाजरा से यह गिरफ्तारी की गई। दोषी की पहचान सुखपाल सिंह के रूप में हुई है और उसने अपने सब्जियों के खेत में अफीम की बिजाई की हुई थी। फसल तैयार थी और कटाई करने के बाद इसका वजन 19 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने दोषी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।