गहरी खाई में वाहन के गिरने से 6 लोगों की मौत

श्रीनगर, 31 मार्च - जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस द्वारा इस संबंधी जानकारी दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शनिवार रात को करीब 12.30 बजे हुआ। उसने बताया कि वाहन सवार सभी लोग राजौरी से दरहल जा रहे थे। इसी दौरान धांदकोट इलाके में एक मोड़ पर चालक का वाहन पर काबू न रहा, जिस कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस और डॉक्टरों की टीमें मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद चार लोग मृतक हालत में मिले, जबकि तीन की हालत नाजुक थी। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां आज प्रातःकाल दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत के चलते एक घायल व्यक्ति को जम्मू रैफर कर दिया गया है।