130 वर्ष का हुआ एफिल टॉवर

पेरिस 31 मार्च (शिन्हुआ) : फ्रांस में दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र एफिल टॉवर इस सप्ताह अपनी 130वीं सालगिरह मना रहा है। एफिल टॉवर की 130वीं सालगिराह के मद्देनजर इस सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रमों के तहत एक फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी जो एफिल टॉवर के लिए काम करने वाली महिलाओं और पुरुषों को समर्पित होगी। डेढ़ घंटे का एक मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा, जिसमें पर्यटकों को एफिल टॉवर के इतिहास के बारे में जानकारी दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि एफिल टॉवर को 31 मार्च 1889 को पर्यटकों के लिए खोला गया था। इसे बनने में दो वर्ष का समय लगा था।