सोफिया द्वारा लहरा क्षेत्र की लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू

संगरूर, 01अप्रैल - (धीरज पशोरिया) - सोफिया इंस्टीट्यूट संगरूर ने आज से पिछड़े इलाके लहरा की लड़कियों के लिए लहरा से संगरूर तक की मुफ्त बस सेवा शुरू कर दी है। बस को गगनजीत कौर ढींडसा धर्म पत्नी पूर्व मंत्री और लहरागागा से विधायक परमिन्दर सिंह ढींडसा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। वहीं पीआरटीसी के पूर्व उप चेयरमैन विनरजीत सिंह गोल्डी ने इस प्रयास की प्रशंसा की है।