कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या 

लोंगोवाल, 01अप्रैल - (विनोद) - स्थानीय रंधावा पत्ती के रहने वाले एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार किसान जोगिन्द्र सिंह पुत्र किशन सिंह (55 वर्ष) के पास 6 एकड़ के करीब जमीन थी और वह दो भाइयों के सांझे परिवार का नेतृत्व करता था। उस पर 25 लाख रुपए का सरकारी और गैर- सरकारी कर्ज था और इस कारण वह अक्सर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते आज प्रातःकाल आज तड़के उसने अपने घर के पशुओं वाले शैड के गाडर के साथ लटककर आत्महत्या  कर ली। इस संबंधी लोंगोवाल पुलिस अधिकारी हरविन्दरपाल सिंह द्वारा पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचकर धारा 174 की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल संगरूर में भेजा गया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने मृतक किसान के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। मृतक जोगिन्द्र सिंह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था और वह अपने पीछे दो शादीशुदा लड़के और पत्नी छोड़ गया है।