अकाली दल द्वारा फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार का ऐलान

खन्ना, 1 अप्रैल - (हरजिन्दर सिंह लाल) - शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आज खन्ना में पहली चुनावी रैली करने पहुंचे। इस दौरान उपस्थित जलसे  को संबोधन करते हुए उन्होंने यह ऐलान किया कि दरबारा सिंह गुरू पूर्व प्रिंसिपल सचिव मुख्यमंत्री पंजाब, लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब से अकाली-भाजपा गठजोड़ के उम्मीदवार होंगे।