थाईलैंड के राजा का 2 साल बाद हुआ राज्याभिषेक 

बैंकाक, 4 मई -थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न बोडिन्द्रदेबयवरंगकुन का सिंहासन पर आसीन होने के दो साल बाद आखिरकार शनिवार को राज्याभिषेक हो गया।राज्याभिषेक बैंकाक में ग्रैंड पैलेस में हुआ. इसकी शुरुआत शनिवार की सुबह ही हो गई थी. पहले राजा को मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल से नहलाया गया. फिर पूजा हुई. इसके बाद बौद्ध रीतिरिवाज से राज्याभिषेक की परंपराएं पूरी हुईं. इसके बाद ग्रैंड पैलेस में राजा ने वो मुकुट पहना, जो शक्ति के साथ उन्हें भगवान के रूप में देखे जाने का प्रतीक है.राज्याभिषेक समारोह तीन दिन चलेगा. राजा का मुकुट 7.3 किलो का 66 सेंटीमीटर ऊंचा और 200 साल पुराना है. इस मुकुट को पहनने के बाद वो अब देश की सरकार के मामलों में सीधे हस्तक्षेप कर सकते हैं.