कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर

इंदौर,13 मई - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज उज्जैन, रतलाम और इंदौर के दौरे पर रहेंगी। वह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी, तो वहीं रतलाम रैली करेंगी। इसके साथ ही उन्हें इंदौर में रोड शो भी करना है। प्रियंका अपने इस दौरे में विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं करने वाली हैं। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।