पार्टी विधायकों के विश्वासघात की वजह से हारे - एचके पाटिल

बेंगलुरु, 23 जुलाई - कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत में फेल होने के बाद कांग्रेस नेता एचके पाटिल ने कहा, ‘ कांग्रेस-जेडीएस सरकार विश्वासमत में फेल रही। हमारी ये हार पार्टी के कुछ विधायकों के विश्वासघात की वजह से हुई है। हम कई तरह की चीजों के प्रभाव में आ गए हैं। पार्टी के साथ किए गए इस विश्वासघात को मैं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगा।’