झारखंड चुनाव रुझान : जमशेदपूर पूर्वी से मुख्यमंत्री रघुवर दास 1107 वोट से आगे 

रांची, 23 दिसंबर - झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर मतगणना के ताजा रुझानों के मुताबिक, जमशेदपूर पूर्वी सीट से भाजपा प्रत्याशी और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास 1107 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं दुमका में हेमंत सोरेन बीजेपी के लुइस मरांडी से पीछे चल रहे हैं।