20 रुपए के बर्गर को लेकर रेहड़ी चालक की हत्या

फाजिल्का, 8 फरवरी - (प्रदीप कुमार) - 20 रुपए के बर्गर को लेकर हुए एक झगड़े में एक युवक ने रेहड़ी चालक की हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार फाजिल्का के बार्डर रोड पर एक युवक सुखविंदर मसीह नाम का एक नौजवान बर्गर, समोसे और टिक्की की रेहड़ी लगाता था। एक नौजवान उसके पास बर्गर खाने के लिए आया तो उसने रेहड़ी चालक से बर्गर खाया जब रेहड़ी चालक ने उक्त नौजवान से पैसे की मांग की तो उसने रेहड़ी चालक के साथ झगड़ा शुरु कर दिया और उसके गुप्त अंग पर लात मार दी जिससे नौजवान की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने परिवारिक सदस्यों के बयान पर दोषी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।