पंजाब द्वारा सहकारी मिलों की चीनी हिमाचल सरकार को सप्लाई करने की पेशकश

चंडीगढ़,15 फरवरी - पंजाब के सहकारी विभागों के उत्पादों की बिक्री का दायरा बढ़ाते पंजाब सरकार ने अपनी सहकारी चीनी मिलों की चीनी हिमाचल प्रदेश सरकार को सप्लाई करने की पेशकश की है। पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मुलाकात के दौरान उक्त पेशकश करते कहा कि पंजाब पड़ोसी राज्य होने के कारण यहां की सहकारी चीनी मिलों से हिमाचल प्रदेश को चीनी सप्लाई करने पर ट्रांसपोर्ट का बहुत कम खर्च आयेगा। पंजाब की इस पेशकश पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मौके पर मौजूद अपनी सरकार के खुराक और सिविल सप्लाई विभाग के सचिव को इस तजवीज़ पर काम करने को कहा। इसके साथ ही पंजाब के सहकारिता मंत्री को शुगरफेड द्वारा विस्तारित तजवीज़ पेश करने के लिए कहा, जिसमें दाम आदि सब लिखे जाये। उन्होंने अपने अधिकारियों को कहा कि पेशकश मिलने के बाद हर पहलू पर विचार करके पंजाब की पेशकश पर सकारात्मक फैसला लिया जायेगा।