नहीं पाया गया कोरोनावायरस पर काबू तो रद्द किया जा सकता है टोक्यो ओलंपिक 2020
नई दिल्ली, 26 फरवरी - जानलेवा कोरोनावायरस का संकट अब टोक्यो ओलंपिक 2020 पर भी गहराने लगा है। जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया है कि अगर मई अंत तक कोरोनावायरस पर काबू नहीं पाया जाता है तो ओलंपिक खेल रद्द किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा ऐसी स्थिति में ओलंपिक खेल का समय नहीं बदला जाएगा न ही इन्हें स्थगित किया जाएगा, बल्कि खेल रद्द कर दिए जाएंगे।