बेकरार क्यों हैं ईशान खट्टर

अब यह बात किसी से छिपी नहीं है, बड़े भाई शाहिद कपूर की तुलना में भाई ईशान खट्टर जरा भी अपना दमखम नहीं दिखा पा रहे हैं। अपनी पिछली दोनों फि ल्मों में उन्हें बहुत पिटा हुआ बताया गया। अब इस साल के मध्य तक उनकी दो फि ल्में खाली-पीली और सुटेबूल बॉय रिलीज होगी। जाहिर है उम्मीदें अब भी बाकी हैं। मगर फि र भी ईशान इन दिनों बेकरार हैं। वजह,उनकी प्रिय दोस्त जाह्नवी कपूर उन्हें कुछ ज्यादा तवज्जो नहीं दे रही हैं। लिहाजा उनका मन बेहद बैचेन है। ऐसे में वह कभी अपने जिम का,तो कभी अपने डांस क्लास का समय बदल रहे है। यही नहीं उन्होने अपने एक पूर्व दोस्त अक्षत रंजन के साथ काफी घनिष्ठ तस्वीरें भी सोशल मीडिया मे शेयर की हैं। असल में ईशान स्वभाव से बहुत अस्थिर हो उठे हैं। जाह्नवी से लगातार मिलने की कोशिश कर रहे हैं। किसी तरह से प्लान बना कर एक ही पार्टी में जाने की कोशिश कर रहे हैं। क्यों अचानक जाह्नवी ने उनसे मुंह फेर लिया है,इस बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चल रहा है। कोई बता रहा है कि दोनों का रिश्ता बहुत एकतरफ ा हो गया था। दूसरी खबर है कि अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ ईशान की दोस्ती जाह्नवी को कुछ ज्यादा पसंद नही थीं। गौरतलब है कि ईशान और अनन्या इन दिनों फि ल्म खाली-पीली में एक साथ काम कर रहे हैं। इस दौरान दोनों की बढ़ती आत्मीयता को देखते हुए जाह्नवी काफी शीतल हो गई है। न जाने ये मिलेनियल स्टार किड किस तरह का लव गेम खेलते हैं। फिलहाल तो इस लव गेम ने ईशान की नींद हराम कर दी है। पर इससे ईशान के बेकरार होने की बात समझ में नहीं आती हैं। इन सब बातों का कैसे सामना किया जाता है, इसकी शिक्षा तो उन्हें अपने बड़े भाई शाहिद से लेनी चाहिए। 

—असीम चक्रवर्ती