निर्भया के चारों गुनहगारों को एक साथ दी गई फांसी

नई दिल्ली, 20 मार्च - साल 2012 में राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया दुष्कर्म कांड में आज करीब सवा सात साल के बाद इंसाफ हुआ है। तिहाड़ जेल के फांसी घर में आज सुबह ठीक 5.30 बजे निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दी गई। निर्भया के चारों दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन गुप्ता को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया और चारों दोषियों को फांसी देने के बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल भेज दिया गया है। डॉ. बीएन मिश्रा की अगुवाई में 5 डॉक्टरों का मेडिकल पैनल आटॉप्सी करेगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी।