आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन - पीएम मोदी 

नई दिल्ली, 24 मार्च - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होगा। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए ये बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ये लॉकडाउन कर्फ्यू की तरह ही होगा।