हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री निम्मी का हुआ निधन 

मुंबई, 26 मार्च - हिंदी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री निम्मी का मुंबई में हृदयगति रुक ​​जाने से निधन हो गया है। वह कुछ अरसे से बीमार चल रहे थे। सरला नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्मी के पिता मेरठ के रहने वाले थे और निम्मी का जन्म आगरा में हुआ। वह 88 साल की थीं।