नवनियुक्त डीएसपी मनजीत सिंह ने संभाला पदभार  

जंडियाला गुरू, 25 मई - (रणजीत सिंह जोसन) - हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा किये गए तबादलों के अंतर्गत जंडियाला गुरू के नवनियुक्त डीएसपी मनजीत सिंह ने आज पदभार संभाल लिया है जोकि आईआरबी से बदलकर यहां आए हैं जबकि पहले डीएसपी गुरिन्दर बीर सिंह सिद्धू का तबादला डीएसपी (डी) फिरोजपुर में हो गया है। नवनियुक्त डीएसपी मनजीत सिंह ने 'अजीत' के साथ बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस जनता की जानमाल की रक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि नशे का खात्मा करना उनका मुख्य उद्देश्य होगा और नशा तस्करों का कोई लिहाज नहीं किया जायेगा।