दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी की छुट्टी

नई दिल्ली, 02 जून - भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी ने मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष बनाया है। वहीं पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी विष्णुदेव साय को सौंपी है।