डॉक्टर के संपर्क में आने से खन्ना के बहन-भाई भी कोरोना पॉजिटिव

खन्ना, 07 जून - (हरजिन्दर सिंघ लाल) - खन्ना के लुधियाना स्थित ओसवाल अस्पताल में काम करते कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के संपर्क में आने वाले एक 44 वर्षीय मरीज और उसकी 40 वर्षीय बहन के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर है। यह व्यक्ति खन्ना की कब्ज़ा फैक्ट्री इलाके का रहने वाला है। उसकी बहन अम्बाला की रहने वाली है। खन्ना के एसएमओ डॉ. राजिन्दर गुलाटी ने बताया कि दोनों को आईसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन करके सैंपल लिए जा रहे हैं।