बहबल कलां गोलीकांड : एडवोकेट सुहेल सिंह बराड़ गिरफ्तार 

फरीदकोट,16 जून - (जसवंत सिंह पुरबा) - श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हुई बेअदबी के बाद बहबल कलां में घटे गोलीकांड के दौरान की जा रही जांच में आज एडवोकेट सुहेल सिंह बराड़ को गिरफ्तार कर लिया है। जांच टीम के प्रमुख कंवर विजय प्रताप सिंह आईपीएस मामले की जांच के लिए सुहेल सिंह बराड़ को पूछताछ के लिए बुलाया था। बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।