श्री अकाल तख्त साहिब में सृजना दिवस उत्साह सहित मनाया 

अमृतसर, 1 जुलाई - (जसवंत सिंह जस) - आज श्री अकाल तख्त साहिब का सृजना दिवस उत्साह सहित मनाया गया। श्री अकाल तख्त साहिब में श्री अखंड पाठ के भोग के उपरांत हजूरी रागी जत्थे द्वारा ईश्वरीय वाणी का शब्द कीर्तन किया गया। इस मौके श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह तख्त श्री केसगढ़ साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह शिरोमणि कमेटी के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले बाबा सेवा सिंह खडूर साहिब सिक्ख स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रधान अमरबीर सिंह ढोट, भगवंत सिंह स्यालका समेत अन्य  प्रमुख सक्शियतें और संगत उपस्थित थे।