छेहरटा में श्री गुटका साहिब की बेअदबी

छेहरटा (अमृतसर), 02 सितंबर - (सुख वडाली) - शिव मंदिर छेहरटा के बाहर सड़क पर श्री गुटका साहिब की बेअदबी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी गुरुद्वारा छेहरटा साहिब के मैनेजर लाल सिंह द्वारा थाना छेहरटा में लिखित सूचना दी गई है। जिस उपरांत पुलिस द्वारा  मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।