अरुणाचल प्रदेश के लापता पांच युवकों को आज भारत को सौंपेगा चीन

ईटानगर,12 सितंबर - अरुणाचल प्रदेश के लापता पांच युवकों को चीन आज भारत सरकार को सौंप देगा। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू ने शुक्रवार को यहा जानकारी देते हुए कहा था कि चीन शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के पांच युवकों को भारत सरकार को सौंप देगा। बता दें कि पांचों युवक 2 सितम्बर से लापता थे। इस मामले के सामने आने के बाद अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग ईरिंग ने सबसे पहले इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। इसके बाद लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अरुणाचल के पांच युवाओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया था।