हाथरस मामले के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रवाना हुए राहुल गांधी 

हाथरस, 03 अक्टूबर - कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस के लिए निकल गए हैं। राहुल गांधी को हाथरस जाने से रोकने के लिए पुलिस ने डीएनडी पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि वह हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलेंगे और उन्हें न्याय दिलाएंगे।