लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने नूरपुर बेदी इलाके की मंडियों का किया दौरा

नूरपुर बेदी,10 अक्तूबर - (हरदीप सिंह ढींडसा) - लोकसभा हल्का श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान बरिन्दर सिंह ढिल्लों और पंजाब कांग्रेस के प्रदेश सचिव अश्विनी शर्मा के साथ नूरपुर बेदी इलाके की अनाज मंडियों - सिंघपुर, तख्तगढ़ और अबियाणा का दौरा किया गया। इस मौके पर उन्होंने मंडियों में धान की खरीद का जायजा लिया। मंडियों के दौरे के दौरान तिवारी ने किसानों की मुश्किलों को भी सुना। इस मौके पर श्री तिवारी ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि अनाज मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदा जायेगा।