पंजाब के मंत्री समूह और एडवोकेट जनरल के साथ बैठक करेंगे किसान नेता 

चंडीगढ़, 3 नवंबर - (विक्रमजीत सिंह मान) - मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा किसानों के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए मंत्रियों के 3 सदस्य समूह के गठन द्वारा आज दोपहर 1 बजे पंजाब भवन में भारतीय किसान यूनियन के पन्नू ग्रुप के साथ बैठक की जायेगी। सरकार के मंत्री समूह में कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा और सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया शामिल हो सकते हैं। इसके बाद दोपहर 2.30 पन्नूं ग्रुप की पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नन्दा के साथ कानूनी पहलुओं को लेकर बैठक होगी।