नेपाल में भारत के सेना प्रमुख 'जनरल ऑफ द नेपाल आर्मी ’के मानद रैंक से सम्मानित 

काठमांडू, 05 नवंबर - नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को 'जनरल ऑफ द नेपाल आर्मी ’के मानद रैंक से सम्मानित किया। बता दें कि भारतीय सेना के प्रमुख जनल मनोज मुकुंद नरवणे 4 नवंबर से लेकर 6 नंवबर तक नेपाल के दौरे पर हैं।