यूथ कांग्रेस ने पंजाब के 9 जिलों के प्रवक्ता किए नियुक्त 

बुढलाडा,11 नवंबर - (स्वर्ण सिंह राही) - इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा पंजाब के 9 जिलों के लिए पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किये हैं। दिल्ली कार्यालय  की तरफ से जारी पत्र के अनुसार जिलों के नियुक्त किये इन 17 नेताओं में सुनील यादव को एसएएस नगर, हरसिमरन सिंह को कपूरथला, रवि रुपाल को मानसा, वरुण दीवान को रोपड़, फतेहवीर सिंह बराड़ को मुक्तसर, कमल किशोर सिक्का, अनिदिता तिवाड़ी और अभिषेक गर्ग को लुधियाना, मंगत राय मावी और अमनदीप सिंह को पटियाला, हरसिमरन सिंह और सुखदीप सिंह को तरनतारन, राहुल शर्मा, प्रदीप शर्मा, शेर प्रताप, जसवीर सिंह रिंकू और विवान अरोड़ा को अमृतसर जिले का प्रवक्ता नियुक्त किया है।