कर्ज के चलते किसान और उसकी पत्नी ने की आत्महत्या

लौंगोवाल,15 नवंबर - (विनोद) - निकटवर्ती गांव लोहाखेड़ा में दीवाली से पहले रात को एक किसान दंपति ने कर्ज से तंग आकर सल्फास  निगलकर आत्महत्या कर ली है। गांव के सरपंच जगसीर सिंह ने बताया कि गांव लोहाखेड़ा का रहने वाला जगमेल सिंह पुत्र बहादर सिंह (49 साल) पर 20 लाख से ज्यादा सरकारी और गैर सरकारी कर्ज था, जिस कारण वह अक्सर परेशान रहता था। कर्ज उतरता न देख जगमेल सिंह ने शुक्रवार शाम को सल्फास  निगल ली, जब इसका पता उसकी पत्नी मनजीत कौर (43 साल) को पता लगा तो उसने भी गोलियां निगल ली। डॉक्टरी जांच के बाद दीवाली वाले दिन दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस घटना के बाद समूचे गांव में शोक का माहौल है।