पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख, सरकारी नौकरी और कर्ज माफ करने का भरोसा - नेता 

महल कलां, 26 नवंबर - (अवतार सिंह अणखी) - टोल प्लाजा महल कलां में लगे किसान मोर्चे के दौरान सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए बुजुर्ग किसान नेता काहन सिंह का अंतिम संस्कार आज गांव धनेर में भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के नेतृत्व में किया गया। बुधवार को सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने के बाद दम तोड़ गए किसान नेता की मृतक देह को शाम के समय किसान मोर्चे पर रखकर जत्थेबंदियों द्वारा रोष-प्रदर्शन किया गया। किसानों के गुस्से को देखते प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यह मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया गया, जिसके बाद सरकार द्वारा पांच लाख रुपए मुआवजा, एक सरकारी नौकरी और सारा कर्ज माफ किये जाने का भरोसा दिलाए जाने के बाद किसान जत्थेबंदियों ने बुजुर्ग नेता का संस्कार करने पर सहमति जताई। आज गांव धनेर के शमशान घाट में किसान नेता काहन सिंह का अंतिम ससकार कर दिया गया।