पहली बार है कि उत्तर भारत के किसी भी नगर निगम ने बीएसई में इस तरह का बांड लॉन्च किया है - योगी 

नई दिल्ली, 02 दिसंबर - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि यह पहली बार है कि उत्तर भारत के किसी भी नगर निगम ने बीएसई में इस तरह का बांड लॉन्च किया है। लखनऊ नगरपालिका बांड की सूची नगर पालिका सुधारों के लिए एक क्रांतिकारी कदम है।