बॉलीवुड में आने की इच्छुक प्रियंका चोपड़ा

हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की एक  फिल्म साइन किया है। देखा जाए तो हॉलीवुड में वह लगातार कुछ न कुछ छोटा-मोटा काम करती रहती है। पर जहां तक हिंदी फिल्मों का सवाल है,फि र से हिंदी फि ल्मों में काम करने की उनकी इच्छा हर बार गलत साबित हो रही है। वह प्रकाश झा की जय गंगाजल उनकी आखिरी रिलीज फिल्म थी। इसके बाद से बॉलीवुड की फि ल्मों में काम करने के उनकी हर इच्छा अधूरी साबित हो रहीं है। वैसे हिंदी फि ल्मों में उनके आने की सुगबुगाहट बीच-बीच में ही सुनाई पड़ती है। पर यहां उनके हर  हिंदी प्रोजेक्ट का नतीजा ढाक के तीन पात होता है। बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली ने उन्हें सोलो  हीरोइन के तौर पर एक फि ल्म में पेश करने का मन बनाया था। पर अभी तक वह फि ल्म फ्लो पर नही जा सकी। बहरहाल प्रियंका को पूरी उम्मीद है कि भंसाली उन्हें लेकर एक फि ल्म जरूर बनाएंगे। साथ में उन्हें इस बात का अफ सोस है कि हॉलीवुड की अपनी व्यस्तता के चलते वह बॉलीवुड को बहुत कम समय दे पा रहीं है। वहां के तीन प्रोजेक्ट में वह अब भी काम कर रही है। जिसमें से दो अमेरिकन टीवी प्रोजेक्ट है। अपनी इस व्यस्तता को देखते हुए ही अब प्रियंका ने बॉॅलीवुड की फि ल्मों के लिए भी अलग से मैनेजर रखा है। जो फि र से उनके लिए हिंदी फि ल्मों का सेटअप तैयार करेगा। अब हॉलीवुड की फि ल्मों के सेटअप को लेकर प्रियंका काफी  हद तक संतुष्ठ है।