हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती 

चंडीगढ़, 05 दिसंबर - हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज कोरोना का शिकार हो गए हैं। विज ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अम्बाला कैंट के सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। साथ ही विज ने उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।