बर्फबारी और भू-स्खलन गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवै बंद 

श्रीनगर, 12 दिसंबर - जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय हाईवे रात भर हुई बर्फबारी से बंद हो गया है। आधिकारियों ने बताया कि 270 किलोमीटर लम्बे हाईवे पर स्थित जवाहर टनल की ज़मीन पर बर्फ की 9 इंच की पर्त जमा हो गई है और मरोग, मगेरकोट और पंथियाल में बारिश के बाद कई स्थानों पर भू-स्खलन गिरने के कारण मार्ग पर रुकावट पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर यातायात तेज़ी से बहाल कराने के लिए यत्न किये जा रहे हैं।