संयुक्त किसान मोर्चा के मंच पर रागी सिंहों ने किया कीर्तन  

सिंघू बॉर्डर , 17 दिसंबर - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के प्रति मोदी सरकार के रवैये के रोष स्वरूप सिंघू बॉर्डर पर खुद को गोली मारकर संत बाबा राम सिंह नानकसर वालों ने खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के मंच पर आज रागी सिंहों द्वारा गुरबानी का कीर्तन किया जा रहा है।