यूरोपीय संसद में चीन के उइगर मुस्लिमों को लेकर प्रस्ताव पास

ब्रुसेल्स,19 दिसंबर - चीन में उइगर मुस्लिमों के साथ बर्ताव को लेकर पूरी दुनिया में उस पर दबाव की नीति अपनाई जा रही है। शुक्रवार को यूरोपीय संसद ने यूरोपीय संघ के आह्वान पर चीनी शिंजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों से जबरन श्रम कराने और उनकी स्थिति पर एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें कहा गया है कि अपराधों की जवाबदेही के लिए चीन संयुक्त राष्ट्र को स्वतंत्र जांच की दिशा में काम करने के लिए दौरे की अनुमति दे।