सिंघू-कुंडली बॉर्डर पर किसान-मज़दूर संघर्ष समिति का धरना लगातार जारी

सिंघू बॉर्डर (नई दिल्ली), 19 दिसंबर - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - सिंघू-कुंडली बॉर्डर पर किसान-मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब का धरना लगातार जारी है। धरने में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंच से संबोधन करते हुए किसान-मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब के जनरल सचिव स्वर्ण सिंह पंधेर ने कहा कि खेती कानून वापस होने तक यह धरना इसी तरह जारी रहेगा।