न्यू अमृतसर गोल्डन गेट में केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों की भूख हड़ताल

सुल्तानविंड, 30 दिसंबर - (गुरनाम सिंह बुट्टर) - केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ ब्लाक समिति मैंबर जैमल सिंह मानांवाला, गुरबिन्दर सिंह माहल और मलकीत सिंह हुंदल दोनों वाइस चेयरमैन किसान मज़दूर सेल, न्यू अमृतसर रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रछपाल सिंह और अमृतसर से लोकसभा मैंबर गुरजीत सिंह औजला के माता जागीर कौर आज न्यू अमृतसर गोल्डन गेट में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। किसानों के समर्थन में बैठे अलग-अलग कांग्रेस नेताओं ने बातचीत करते कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए कृषि कानून किसानों और मज़दूरों के साथ धक्का है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह कानून वापस लेने चाहिए। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह मोनू, दिलशात सिंह बोपाराय, सुखविन्दर सिंह बोपाराय, सतनाम सिंह सत्ता पार्षद, सुखराज सिंह सरपंच, परमिन्दर सिंह रंधावा, मनप्रीत सिंह सुल्तानविंड, मनजीत सिंह हुंदल, मंगा सिंह, बब्बू माहल, राजू माहल, बलदेव सिंह मैंबर पंचायत और नरिन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।