भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज गलियारे में लगेगा तिरंगा

न्यूयॉर्क, 04 जनवरी - भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता के तौर पर दो साल का कार्यकाल आज से प्रारंभ होगा। परिषद के गलियारे में तिरंगा लगाया जाएगा। भारत के झंडे के साथ ही चार अन्य नए अस्थायी सदस्यों के राष्ट्र ध्वज भी पहले आधिकारिक कार्यदिवस पर विशेष समारोह के दौरान लगाए जाएंगे।