कैप्टन इस तरीके से पेश आ रहे हैं जैसे वह भाजपा के मुख्यमंत्री हों - सुखबीर सिंह बादल

फाजिल्का/जलालाबाद, 07 जनवरी - (प्रदीप कुमार) - शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और लोकसभा क्षेत्र फिरोज़पुर के सांसद सुखबीर सिंह बादल ने आज जलालाबाद में वर्कर मीटिंग को संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के साथ बात करते कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह इस तरीके पेश आ रहे हैं जैसे वह भाजपा के मुख्यमंत्री हों और वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रहे हैं।