दिल्ली-एनसीआर लिपटा घने कोहरे की चादर में, विजिबिलिटी हुई कम

नई दिल्ली,16 जनवरी - देश की राजधानी दिल्ली में आज घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं घने कोहरे के कारण लोगों को यातायात में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।