संगरूर में किसानों ने लुधियाना-दिल्ली मार्ग किया जाम

संगरूर, 6 फरवरी - (धीरज पशोरिया) - संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसानों ने संगरूर के महांबीर चौक में धरना लगाकर लुधियाना-दिल्ली मार्ग जाम कर दिया है। इस धरने में किसान महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हैं, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी कर रहे हैं।